*लोकतन्त्र के सजग प्रहरी मान्यवर काशीराम जी की 91वीं जयन्ती*
*लोकतन्त्र तथा संविधान की रक्षा के लिये सपा पी डी ए परिवार शान्तिपूर्ण ढंग से मनायेगी*
*हाजी फजल महमूद*
दिनांक 13-3-2025
कानपुर गुरुवार । – समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर के प्रमुख कार्यकर्ताओ पीडीए मिशन की प्रमुख बैठक सपा अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता मे शाम 3 बजे कार्यालय मे आरंभ हुई!
बैठक मे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार लोकतन्त्र के सजग प्रहरी मान्यवर काशीराम जी का 91वीं जयन्ती लोकतन्त्र तथा संविधान की रक्षा के लिये पीडीए मिशन दिनांक 15 मार्च 2025 में दिन मे 3 बजे सपा कार्यालय में परिचर्चा सेमिनार और मान्यवर काशीराम जी के सामाजिक परिवर्तन को लेकर मनायेगी जिसमें प्रबुद्ध एवं कर्मयोगी, कामगार भाग लेगे।।
बैठक मे प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,प्रदेश सचिव के के शुक्ला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर,नंदलाल जयसवाल,शबाब अबरार,रजत मिश्रा,शादाब आलम,दीपक खोटे,अर्पित त्रिवेदी,अरमान खान,इशरत इराकी,सौरभ सिंह आदि लोग मौजूद रहे।।