*प्रकरण अपडेट- ककवन थाना क्षेत्र के वासुक निवादा गांव में युवक का शव मिलने से हड़कंप*

थाना ककवन अंतर्गत सीएचसी ककवन से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम उट्ठा निवासी राजेश कुमार कश्यप का शव अस्पताल में रखा गया है।स्थानीय पुलिस द्वारा प्राथमिक जांच में घटनास्थल का निरीक्षण एवं चश्मदीद गवाहों से पूछताछ की गई, जिससे ज्ञात हुआ कि मृतक राजेश निकट देशी ठेका से शराब लेकर नशे की हालत में साइकिल से घर जा रहा था। छोटी नहर की पुलिया पर रेलिंग न होने के कारण वह पक्की नहर में गिर गया और उसकी साइकिल भी उस पर गिर गई, जिससे वह उठ नहीं सका।करीब 20-25 मीटर दूर बैठे चश्मदीदों ने उसे बाहर निकाला एवं पहचान कर परिजनों को सूचित किया। गंभीर चोटों के कारण स्थानीय लोगों व परिजनों ने 108 एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी ककवन भेजा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।अब तक की जांच से कोई आपराधिक घटना नहीं प्रतीत होती, यह प्रथम दृष्टया एक दुर्घटना का मामला है। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *