*कानपुर कमिश्नरेट में ई-ऑफिस प्रशिक्षण का आयोजन..*
आज पुलिस कमिश्नरेट, कानपुर नगर के पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में ई-ऑफिस प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण सत्र में कमिश्नरेट कानपुर नगर के समस्त पुलिस उपायुक्त, अपर पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त, तथा सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे।
यह प्रशिक्षण ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी ढंग से लागू करने और पुलिस प्रशासन में डिजिटल कार्य प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया।
ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से फाइलों के *डिजिटलीकरण, त्वरित निस्तारण, पारदर्शिता,* और सुगम प्रशासनिक प्रक्रिया को सुनिश्चित किया जा सकेगा।
ई-ऑफिस प्रणाली को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नियमित प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का *उद्देश्य* कानपुर कमिश्नरेट को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना और स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में कदम बढ़ाना है।
