विषय – *अधिकारियो के आश्वासन से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अवैध नर्सिंग होम के खिलाफ होंगी प्रभावी कार्यवाही*

बुंदेलखंड में अवैध रूप से चल रहे नर्सिंग होम अधिकांश में मानक के अनुसार नक्शा नहीं है अग्नि श्मन यन्त्र प्रदूषण का कार्य ढुल-मुल चलरहा है, फिर भी मुख्य चिकित्साधिकारीझाँसी के सानिग्ध में धड़ल्ले से चल रहे है पूर्व घोषणा के अनुसार बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानु सहाय जिलाधिकारी की गाड़ी के सामने मोर्चा के योद्धाओ के साथ प्रदर्शन करनेजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे |

जहाँ पूर्व से ही उपस्थित नगर मजिस्ट्रेट, अपर नगर मजिस्ट्रेट सहित पुलिस के आला अधिकारियों ने मोर्चा अध्यक्ष को यह आश्वासन दिया कि साथ दिनों के अंदर सम्बंधित विभागों के विभागध्यक्ष की उच्च स्तरीय कमेटी बना कर उन सभी नर्सिंग होम की विस्तृत जाँच की जायेगी |

अधिकारियो के आश्वासन से सहमत हो कर मोर्चा के सभी योद्धा यह कहते हुए कि अपने एक सप्ताह भर का समय माँगा एक सप्ताह बाद पुनः 26 मार्च को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचेंगे

भानू सहाय अध्यक्ष

बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *