आज दिनांक 19.03.2025 को श्रीमान पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा दंगा नियंत्रण स्कीम के तहत थाना जाजमऊ क्षेत्र में मय फोर्स एवं आवश्यक उपकरणों के साथ पैदल गश्त की गई।इस दौरान कानून-व्यवस्था का जायजा लिया तथा स्थानीय पुलिस बल को सतर्क एवं मुस्तैद रहने के निर्देश दिए।

संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी:संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए

 

सामाजिक सौहार्द्र बनाए रखना: स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों से संवाद कर शांति एवं सौहार्द्र बनाए रखने की अपील की गई।

संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर: सार्वजनिक स्थलों पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए

पैदल गश्त का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना था

 

सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सतर्क रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।

अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी मनोज कुमार पाण्डेय व प्रभारी निरीक्षक जाजमऊ मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *