आज गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी जी ने पनकी मंदिर तिराहे से गंगागंज मोड़ तक पनकी मंदिर के महंत श्री कृष्णदास जी महाराज, महंत श्री जितेंद्रदास जी महाराज जी द्वारा सड़क का भूमि पूजन किया गया जिसकी कुल लागत 2 करोड़ है।

विधायक सुरेंद्र मैथानी जी ने बताया कि यह सड़क काफी वर्षों से जर्जर हालत में थी इस सड़क से आवागमन भी काफी कठिन था अब इस सड़क का भूमि पूजन हो जाने से ये सड़क जनता के लिए सुलभ मार्ग के रूप प्रशस्त होगी। यह मार्ग गोविंद नगर विधानसभा से कल्याणपुर विधानसभा को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है जिससे 50000 से भी ज्यादा लोग लाभान्वित होंगे और इस सड़क से गंगागंज रतनपुर पनकी कटरा आदि क्षेत्र के लोगों को तथा कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को भी इस मार्ग के बन जाने से सुविधाजनक आवागमन प्राप्त हो जाएगा।

विधायक सुरेंद्र मैथानी जी ने बताया कि इस सड़क पर आवागमन से लोग चोटिल होते थे और जल भराव की समस्या का भी सामना करना पड़ता था लेकिन अब इस सड़क के बन जाने से आवागमन सुलभ होगा तथा जल भराव की समस्या से हमेशा-हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाएगा। इसके साथ ही पनकी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी आराम मिलेगा और श्रद्धालु भी अपनी पूजा श्रद्धा भावपूर्ण ढंग से संपन्न कर सकेंगे और टेंपो बस ई रिक्शा पलटने से भी बच सकेंगे

उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक सुरेन्द्र मैथानी, पार्षद आरती त्रिपाठी, पार्षद नित्या आशीष बाजपेई, मंडल अध्यक्ष विजय पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रमणि चौबे, पूर्व मंडल अध्यक्ष ललित उपाध्याय, राजेश चौहान, करुणा सिंह, भावना, आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *