क्रांतिकारी कानपुर से ब्रह्म आयोग का संकल्प राष्ट्रवादी ब्राह्मण समाज का ब्रह्मास्त्र सिद्ध होगा
1925 से हर वर्ष कानपुर के सरसैया घाट में अनुराधा नक्षत्र में लगने वाले गंगा मेला में राष्ट्रवादी ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष पंडित सुरेन्द्र अग्निहोत्री (किशन) ने कानपुर के प्रतिष्ठित एवं राष्ट्रवादी ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों के साथ होली मिलन शिविर श्री रामजानकी छत्रपति भगवान बड़ा मंदिर में लगाया। पंडित सुरेन्द्र अग्निहोत्री (किशन) में शिविर एवं मेला में उपस्थित जनसमुदाय से भाईचारे के साथ शांति पूर्ण ढंग से कानपुर शहर में होली मिलन समारोह सम्पन्न होने की शुभकामनायें दी एवं भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार से ब्रह्म आयोग के गठन की मांग की, प्रदेश अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों, सामाजिक,राजनैतिक संगठन, महिलाओ एवं बच्चों को गुलाल एवं भगवान परशुराम जी का चित्र भेंट कर पटका अंगवस्त्र पहनाकर और मुँह मीठा कराकर स्वागत किया । शिविर में प्रमुख रूप से राष्ट्रवादी ब्राह्मण समाज के प्रदेश संरक्षक ओम ओम प्रकाश मिश्रा कानपुर मंडल अध्यक्ष प्रकाश राष्ट्रीय सर संरक्षक त्रिभुवन शुक्ला नारायण अग्निहोत्री व मण्डल महामंत्री अनिल कुमार मिश्रा प्रदेश कोशाध्यक्ष रमेश चन्द्र मिश्रा मण्डल अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ मुकेश दीक्षित, मयंक मिश्रा, अनिल दीक्षित, शैलेन्द्र कुमार मिश्रा, राजीव पाण्डेय, विपिन मिश्रा, राकेश दीक्षित, दिनेश कुमार पाण्डेय, प्रेम शंकर अग्निहोत्री, शिव कृपा शंकर शुक्ल, गिरीश चन्द्र अग्निहोत्री, अमृत लाल त्रिपाठी, अंकित मिश्रा, रवीद्र कुमार मिश्रा आदि संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे और मंत्री, सांसद एवं विधायकों से ब्रह्म आयोग की मांग एवं अक्षय तृतीया में भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव 30 अप्रैल 2025 को अवकाश की मांग की। रमा शंकर दीक्षित, सूर्यनारायण पाण्डेय, सुरेश कुमार दीक्षित डॉक्टर अशोक कुमार शुक्ला विमलेश शुक्ला डॉक्टर पंकज पांडे आदि लोग मौजूद रहे!
