मुख्यमंत्री कानपुर से करे अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू करने की घोषणा पं रवीन्द्र शर्मा

 

आज अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम के लिए विधायक सुरेंद्र मैथानी एडवोकेट के आवास पर पहुंचे अधिवक्ता जहां पर अधिवक्ता कल्याण संघर्ष समिति के संयोजक पंडित रवीन्द्र शर्मा पूर्व अध्यक्ष लॉयर्स एसोसिएशन ने बताया कि अधिवक्ताओं पर निरंतर हमले हो रहे हैं झूठी रिपोर्टे लिखी जा रही है अभी कानपुर लखनऊ मथुरा में हमले हुए और झूठी रिपोर्टें लिखी गई। आपने अधिवक्ताओं की सुरक्षा जीवन रक्षा और संपत्ति रक्षा सहित लिखी जा रही है फर्जी रिपोर्टों से बचाव हेतु अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम को शीघ्र लागू कराए जाने की बात कही थी किंतु अभी तक संरक्षण अधिनियम लागू नही हुआ है। कल 23 मार्च को मुख्यमंत्री जी कानपुर आ रहे है हमारी मांग है कि आप मुख्यमंत्री जी से तत्काल अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू किए जाने की घोषणा कराइए।

विधायक सुरेंद्र मैथानी ने प्रतिवेदन प्राप्त कर कहा कि अधिवक्ता होने के नाते मैं स्वयं संरक्षण अधिनियम लागू कराने में लगा हूं संरक्षण अधिनियम के लिए विधान सभा में याचिका भी दायर की सरकार द्वारा बनाई गई ड्राफ्टिंग कमेटी ने प्रदेश के अधिवक्ताओं से राय शुमारी कर अधिनियम का प्रारूप विधि विभाग को भेज दिया है। अब उसे लागू होना है कल आपका प्रतिवेदन दे मुख्यमंत्री जी के सामने रखेंगे अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू करने की मांग। हम आपको विश्वास दिलाते है कि हम अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू करा के रहेंगे।

प्रमुख रूप से प्रशांत शुक्ला संजीव कपूर राकेश सिद्धार्थ शिवा कांत शुक्ला वीर जोशी आदि रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *