“जल शक्ति अभियान – कैच द रेन 2025″के तहत जल संरक्षण, जन-भागीदारी और जागरूकता बढ़ाने, हमारे पर्यावरण और भविष्य के लिए

जल पुनर्भरण संरचनाओं को सुचारू रूप से रखरखाव और पानी की हर बूंद के संचयन के लिए आम जनमानस को भी इस अभियान से जुड़कर जल बना हमारा दायित्व है।

 

आज दिनांक 22 मार्च-2025 (विश्व जल दिवस) के अवसर पर जिलाधिकारी श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती दीक्षा जैन तथा जनपद के जिला स्तरीय अधिकारियों को सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में राष्ट्रीय जल मिशन की शपथ दिलाई ।

राष्ट्रीय जल मिशन जल शपथ

मैं पानी बचाने और उसके विवेकपूर्ण उपयोग की शपथ लेता हूँ लेती हूँ।

मैं यह भी शपथ लेता हूँ लेती हूँ कि मैं जल का समुचित उपयोग करूँगा/करूँगी।

तथा पानी की हर एक बूंद का संचयन करूँगा करूँगी और ‘कैच द रेन’ अभियान को बढ़ावा देने में पूरा सहयोग दूंगा / दूंगी।

मैं पानी को एक अनमोल संपदा मानूँगा/मानूँगी और ऐसा मानते हुए ही इसका उपयोग करूँगा/करूँगी।”

 

मैं शपथ लेता हूँ लेती हूँ कि मैं अपने परिवारजनों, मित्रों और पड़ोसियों को भी इसके विवेकपूर्ण उपयोगऔर उसे व्यर्थ नहीं करने के लिए प्रेरित करूँगा/करूँगी।यह ग्रह हमारा है और हम ही इसे बचा सकते हैं और अपना भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *