कानपुर 22 मार्च

भारतीय जनता पार्टी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के तत्वावधान में “एक राष्ट्र, एक चुनाव” (One Nation One Election) के संदर्भ में प्रबुद्ध वर्ग की मातृशक्ति की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष *प्रकाश पाल* ने कहा कि “एक राष्ट्र, एक चुनाव” लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह देश की संसदीय व विधानसभा चुनाव प्रणाली में सुधार लाने के साथ-साथ विकास की गति को भी तेज करेगा।

उन्होंने कहा कि बार-बार होने वाले चुनावों से देश में आर्थिक और प्रशासनिक बोझ बढ़ता है, जिससे विकास कार्य प्रभावित होते हैं। इसीलिए “एक राष्ट्र, एक चुनाव” की अवधारणा को अपनाना समय की मांग है। उन्होंने मातृशक्ति से आह्वान किया कि वे समाज में इस विषय पर जागरूकता फैलाने में अपनी अहम भूमिका निभाएं।

इस अवसर पर “Women For One Nation One Election” की प्रदेश प्रभारी श्रीमती *रंजना उपाध्याय* जी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि एक साथ चुनाव होने से देश के संसाधनों की बचत होगी और महिलाओं को राजनीति में अधिक प्रभावी रूप से भाग लेने का अवसर मिलेगा। उन्होंने मातृशक्ति से इस अभियान को व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष निवेदिता श्रीवास्तव भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री पूनम द्विवेदी रीता शास्त्री जयंती वर्मा पुष्पा तिवारी मोना शुक्ला दक्षिण जिला अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी सहित कई गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

बैठक में सभी वक्ताओं ने “एक राष्ट्र, एक चुनाव” की आवश्यकता और उसके लाभों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था देश को चुनावी अस्थिरता से बचाएगी और जनता की भलाई के लिए चलाई जाने वाली योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेगी।

इस आयोजन में बड़ी संख्या में उपस्थित मातृशक्ति ने इस विषय पर अपनी सकारात्मक राय व्यक्त की और इसे सफल बनाने के लिए हरसंभव योगदान देने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *