आज दिनांक 22.03.2025 को पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल) श्री दिनेश त्रिपाठी द्वारा माननीय मुख्यमंत्री उ0 प्र0, श्री योगी आदित्यनाथ जी के जनपद कानपुर नगर में आगमन/भ्रमण के दृष्टिगत मर्चेंट चैंबर के सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कानपुर नगर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे, जिनमें अपर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल, अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध, सहायक पुलिस आयुक्त के साथ-साथ अन्य पुलिस अधिकारी भी शामिल थे। बैठक में मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, और अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई, ताकि उनकी यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *