फूलों के साथ होली सद्भावना बेमिसाल बिना रंग बिना गुलाल

 

 

 

कानपुर, पेंशनर्स कल्याण समिति (उ.प्र.) कानपुर मंडल इकाई द्वारा आपसी भाईचारा एवं सौहार्द के प्रतीक पूर्ण की भाँति शुभ होली मिलन, फूलों के साथ होली एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन जय भगवान गेस्ट हाउस (काकादेव डबल पुलिया के पास, साई मंदिर के ठीक सामने) समिति के मंडल संयोजक इं. एस.एन. द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मनोज त्रिपाठी अपर निदेशक पेंशन कानपुर मंडल, लखनऊ से पधारे। समिति के, एन.पी. त्रिपाठी, इं. क्षमानाथ दुबे, एवं अन्य मंचासीन अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर, किया गया।

समिति के मंडल संयोजक इं. ए.एन. द्विवेदी द्वारा इस पावन अवसर पर सभी आगन्तुकों का स्वागत करते हुए सामाजिक समरसता एवं पेंशनर्स संगठन को और अधिक मजबूत करने की अपील की गई। कार्यक्रम में समिति के घटक संघों के समस्त पदाधिकारियों/ सदस्यों एवं आगन्तुक गणमान्य अतिथियों को चंदन का टीका, माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। एवं परस्पर फूलों की होली खोली गयी। तथा स्वादिष्ट स्वल्पाहार ग्रहण कराकर बधाई एवं शुभकामनायें दी गई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से, डॉ. सुरेशचंद्र गुप्ता, डॉ. सुशील गुप्ता, डॉ. अनिल चतुर्वेदी, के.वी. अग्रवाल, अनिल मिश्रा, राजा भारत अवस्थी, मनोज तिवारी, इं. वी.एस. तिवारी, इं. के.पी. सिंह, गेंदालाल त्रिपाठी, सी.वी. सिंह गौर, जी.एस. सोलंकी, अरुण कुमार मिश्रा, साहब दीन यादव, राकेश तिवारी, विनोद दीक्षित, राम जी श्रीवास्तव, इं. रणधीर सिंह, एस. के. वर्मा, शिवशंकर सिंह चौहान, आर. के. दीक्षित, लक्ष्मी नारायण पाण्डेय, जी. एल. श्रीवास्तव, रघुवीर सिंह भदौरिया, राजेश शुक्ला, रामकुमार शुक्ला, जे.सी. अग्रवाल, अनुपम शुक्ला, आनंद श्रीवास्तव, नीतू सिंह, निर्मला बारी, अशोक श्रीवास्तव, राम महेश वर्मा, के.पी. सिंह, रामवीर सिंह, आर. के. बाजपेयी, हरिश्चन्द्र वर्मा, शिव किशोर मिश्रा, रामश्रय सिंह, अनिल बाजपेयी रामाश्रय सिंह, जय प्रकाश शुक्ला आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *