डॉन सर्विस को लेकर न्यू इंडिया चर्च ऑफ गॉड मे विशेष बैठक
कानपुर, यूनाईटेड क्रिश्चियन कमेटी ऑफ कानपुर के पदाधिकारियों एवं तमाम चर्चा के पदाधिकारी व प्रमुख लोगो की एक विशेष मीटिंग “न्यू इण्डिया चर्च ऑफ गॉड” 13-ब्लाक, गोविन्द नगर में बुलाई गई, जिसमें पिछले 59 वर्षों से हो रही यूनाईटेड ईस्टर डॉन सर्विस की तैयारियों के लिये विस्तृत चर्चा की गई।यूनाईटेड क्रिश्चियन कमेटी ऑफ कानपुर के अध्यक्ष पादरी जितेन्द्र सिंह ने आये हुये सभी प्रमुख चर्चों के पादरीगणों एवं कमेटी के सदस्यगणों का स्वागत करते हुये बताया कि हमारे बुजुर्गो के द्वारा स्थापित सामूहिक ईस्टर डॉन सर्विस इस वर्ष हम सब 60 यूनाईटेड ईस्टर डॉन सर्विस का आयोजन दिनांक 20 अप्रैल 2025 को प्रातः 02:30 बजे से क्राइस्ट चर्च इण्टर कालेज ग्राउन्ड में करने जा रहे है। जिसमें कानपुर शहर के समस्त चर्चा का सहयोग सम्मिलित रहता है। ये यूनाइटेड ईस्टर डॉन सर्विज प्रभु यीशू मसीह के मृतको में से जी उठने के पर्व को मनाने के साथ-साथ हमारी मसीह एकता का भी प्रतीक है एवं शहर प्रशासन का भी सहयोग मसीह समाज को अपने पर्वो को मनाने के लिये कार्यक्रमों हेतु अनुमति देने एवं साफ सफाई तथा सुरक्षा प्रदान करने के द्वारा मिलता रहा है। इस वर्ष भी प्रभु यीशु मसीह के जीवित होने की घटना का मंचन करते हुये एवं शहर के सभी चर्चा की सम्मिलित प्रयासो के द्वारा हम सब मिलकर इस ईस्टर पर्व को मनायेगें।
कमेटी के महासचिव डॉ सी. डैनियल जी ने कहा कि 60 वीं ईस्टर डॉन सर्विस का अयोजन करना अत्यन्त हर्ष एवं गौरव तथा मसीह समाज की एकता को और मजबूत करने का कार्य है। पूरे प्रदेश में अपने आप में यह एक अनोखी डॉन सर्विस है। उन्होंने पूरे शहर के सभी मसीह समाज के लोगो से अपील की कि वे इस यूनाइटेड ईस्टर डॉन सर्विस में अपना सम्पूर्ण सहयोग प्रदान करें।इस मीटिंग में विशेष रूप से पादरी राजू, संजीव सइलस, पादरी पप्पू यादव, भाई एस.के. किशोर,भाई शमुएल सिंह, पादरी विल्सन विक्टर,भाई नोएल जार्ज, पादरी राजकुमार, पादरी अजय बाबू, राजीव साइलस, पादरी संजय आल्विन, पादरी अनिल गिलवर्ट, मिसेज हैलिना सिंह,पादरी रेजी एम० जॉन, पादरी ए.बी.सिंह,पादरी विक्की लॉरेन्स, मिसेज सरिता आर. गुप्ता, पादरी रवि कुमार, भाई विमल टुडी, पादरी हनन्निया पानी, पादरी सैमसन मसीह, भाई पंकज धर, पादरी किशन लाल, पादरी आदित्स सविता, पादरी फिलेमोन, पादरी आनन्द मसीह, पादरी प्रदीप मार्विन, भाई सैमुअल रोडा, भाई चेतन मल, पादरी डी. के. सागर, भाई सोनी अब्राहम, पादरी इन्द्र कुमार, भाई वी.के.वी. जॉन, पादरी हरि सिंह, भाई अनिल पॉल, पादरी सैमुअल कुमार, पादरी राजीव मैसी, पादरी रार्बट मसीह, भाई जानें विक्टर इत्यादि लोग उपस्थित थे।
