21 रमजान शहादत मौला अली पर गोष्टी का आयोजन

 

 

 

कानपुर आज दिनांक 22 मार्च 2025 यानी 21 रमजान उल मुबारक को कुल हिंद जमीअतुल आवाम द्वारा शहादत ए मौला अली करम अल्लाह वजहुल करीम के मौके पर कुली बाजार स्थित कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के दामाद अमीरुल मोमिनीन इस्लाम के चौथे खलीफा हजरत अली को याद किया गया और उनके द्वारा इस्लाम के लिए की गई खिदमात और उनके मर्तबे पर रोशनी डाली गई कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कारी आरिफ रजा कादरी ने बताया कि इराक के शहर कूफ़ा मे 19 रमज़ान को मस्जिद-ए-कूफ़ा में फ़ज़र की नमाज़ में मौला ए क़ायनात हजरत अली पर अब्दुल रहमान इब्ने मुल्ज़िम मलाऊन ने ज़हर से आलूद तलवार से (हमला किया) जिसकी वजह से 21 रमज़ान को आप हज़रत अली की शहादत हुई थी यह दिन दुनिया भर में बहुत अदब से याद किया जाता है लोग फातिहा खानी और मौला अली को याद करके उनके फजएल और बहादुरी के किस्से सुनते हैं हमको भी इस दिन हजरत अली की शहादत और उनकी इस्लामी जिंदगी से सबक लेना चाहिए और उनके बताए हुए रास्तों पर चलना चाहिए !

वक्ताओं ने यह भी कहा कि हजरत अली और उनकी औलादो का दीन ए इस्लाम पर बहुत बड़ा एहसान है जिसको हमेशा याद किया जाएगा इस्लाम की इफ्तिदा से लेकर और दुनिया ए आखिरत तक उनके घर वालों ने इस्लाम को अपने खून से सींचा है जिसकी कोई मिसाल नहीं है हम सबको पैगंबरे इस्लाम के लाए हुए दीन पर अमल करते हुए हजरत अली की तालीमात को आम करना है तभी हम दुनिया और आखिरत में कामयाब होंगे गोष्ठी में मुख्य रूप से कारी आरिफ रजा कादरी नायब सदर कुल हिंद जमीअतुल आवाम महामंत्री महबूब आलम खान हाजी सलाउद्दीन मौलाना जाकिर हुसैन इम्तियाज मदनी हाजी एतिसायम वसीम अहमद खान राशिद खान शारिक सिद्दीकी अफजल खान मोहम्मद सरताज आदि मौजूद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *