दिनांक 23.03.2025

 

समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने माननीय मुख्यमंत्री जी को संबोधित ज्ञापन ए.सी,पी कोतवाली साहब को सौपकर शहर की विभिन्न समस्याओ की ओर ध्यान आकर्षित किया।।

 

माननीय मुख्यमन्त्री जी

 

समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर नागरिक समस्याओ की तरफ इस ज्ञापन के माध्यम से आपका ध्यान आकर्षित कराना चाहती है समस्याए निन्म लिखित है।

 

1- कानपुर महानगर में ला इन आर्डर पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है लूट, हत्या,बलात्कार,अपहरण, महिलाओ के साथ छेडछाड जैसी घटनाए लगातार बढ़‌ती जा रही है। पुलिस प्रसाशन अपराध रोकने में असफल ही गया है। इस कारण महिलाये अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही है। बढ़ते अपराध से शहर की जनता के अन्दर भय का वातावरण बना हुआ है। महिलाओ एवं छोटी बच्चियों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।

 

2- इस समय रमजान का पवित्र महीना चल रहा रहा है। है। तथा नवरात्रि का त्यौहार भी नजदीक है लेकिन शहर से अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। बिजली कटौती के कारण मुस्लिम भाईयो को रोजा खोलने वा शहरी करने में भारी दिक्कतों का सामना काना पड़ रहा अघोषित बिजली कटौती पर अविलम्ब रोक लगायी जाय।

 

3- कानपुर महानगर की सड़‌को का भी बहुत बुरा हाल है पूरे शहर की सड़‌के उखडी पड़ी है सड़को पर गहरे गहरे गढ्‌ढे हो गये है दो पहिया वाहन गडडे में गिरकर चोटिल हो रहे है सड़‌को का निर्माण अविलम्ब निर्माण हो।

 

4 शहर में गन्द‌गी का साम्राज्य कायम है कूडे की लगातार उठान ना होने के कारण जगह जगह कूड़े के ढेर लगे है नालो और नालियों की नियमित सफाई न होने के कारण नालिया बज बजा रही है। इस कारण शहर में मच्छरो का प्रकोप भी बहुत ज्यादा बढ गया है। मच्छरों का प्रकोप बढ्ने के कारण विभिन्न प्रकार की जान लेवा बीमारियों ने जनता को अपनी गिरफ्त‌ मे लेना शुरु कर दिया है सफाई व्यवस्था की ओर नगर निगम उदासीन बना है।

 

5_ शहर में सबसे बड़ी समस्या ट्रैफिक जाम की है ट्रैफिक पुलिस की नाकामी के कारण शहर के हर ओर चौराहो पर जाम की स्थिति बनी रहती है वाहन चेकिंग के नाम पर जनता से अवैध वसूली की जा रही है ट्रैफिक जाम के कारण गम्भीर मरीज रास्ते में ही दम तोड देते है ।

 

ज्ञापन देने वालो मे प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू, महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर, रजत मिश्रा,शादाब आलम,दीपक खोटे,रोहित बाल्मिक,धीरज यादव,कैफी,फैजान,शाहिल वाल्मिक आदि लोग मौजूद रहे। ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *