दिनांक 23 मार्च 2025

 

*लोग मेरी बात सुनेंगे जरूर लेकिन मेरे मरने के बाद*

*डॉक्टर लोहिया*

*डॉक्टर लोहिया की नीतियां आज भी प्रासंगिक है*

*दाम बांधो नीति के अंतर्गत जब तक वस्तुओं के दाम निर्धारित नहीं होंगे तब तक महंगाई पर अंकुश नहीं लगेगा*

*हाजी फजल महमूद*

 

कानपुर रविवार समाजवादी आंदोलन के महानायक महान समाजवादी चिंतक समाजवादी पुरोधा महान स्वतंत्रता सेनानी डॉक्टर राम मनोहर लोहिया की 135वीं जयंती पर आज सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में सपा कार्यालय 7 नवीन मार्केट में दोपहर 2:00 बजे विचार गोष्ठी एवं श्रद्धांजलि सभा संपन्न हुई

 

विचार गोष्ठी का संचालन महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू ने किया

 

विचार गोष्ठी एवं श्रद्धांजलि सभा में सर्वप्रथम सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संगठन के पदाधिकारियों के साथ मिलकर डॉक्टर राम मनोहर लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण करके उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए

 

इस अवसर पर सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि डॉक्टर राम मनोहर लोहिया कहते थे कि लोग मेरी बात सुनेंगे जरूर लेकिन मेरे मरने के बाद डॉक्टर लोहिया कहते थे कि जिंदा कौंमे 5 साल इंतजार नहीं करती हैं डॉक्टर लोहिया की दाम बांधो हिमालय बचाओ नर नारी समानता अंग्रेजी हटाओ भारत पाक महासंघ आदि नीतियां आज भी प्रासंगिक है जब तक सरकार दाम बांधो नीति के अंतर्गत हर वस्तुओं का दाम निर्धारित नहीं करेंगी तब तक देश में महंगाई पर काबू पाना असंभव है

 

महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में आगे कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी ने पीडीए का मुद्दा आगे बढ़कर डॉ राम मनोहर लोहिया के सपनों को साकार किया है दाम बाधों महंगाई हटाओ अंग्रेजी हटाओ अभियान चला कर देश में परिवर्तन का संदेश दिया था डॉ लोहिया की सप्त क्रांति भाषा नीति तथा संस्कारो से आगे बढ़ना है डॉक्टर लोहिया के सिद्धांतों का अनुकरण करते हुए दवा शिक्षा मुफ्त में लागू करने के महत्व के साथ परिवर्तन करना होगा

 

श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद प्रदेश सचिव के के शुक्ला वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू आनंद शुक्ला सत्यनारायण गहरवार फखरे आलम अंसारी रजत मिश्रा दीपक खोटे शादाब आलम अरमान खान के के मिश्रा मनोज चौरसिया श्यामा चरण वर्मा मुमताज मसूरी हाजी यूनुस बदरे आसिफ कादरी अमित चौरसिया शादाब खान शेषनाथ यादव हरभजन यादव चंदन बादशाह सुनील यादव उमाकांत रोहित वाल्मीकि प्रवीण मिश्रा आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *