होली मिलन समारोह में गणमान्य नागरिकों होटल रेस्टोरेंट व्यवसाईयों ने खेली जमकर फूलों की होली,चखा पकवानों का स्वाद
कानपुर होटल गेस्ट हाउस स्वीट्स रेस्टोरेंट एसोसिएशन के तत्वाधान में वेद गेस्ट हाउस में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ संरक्षक उद्योगपति विजय कपूर ने दी प्रज्वलन कर किया, तो वहीं अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष सुखबीर सिंह मलिक ने पवित्र पटका दुपट्टा पहना कर सम्मानित करते हुए स्वागत किया, विधायिका नीलिमा कटियार एमएलसी अरुण पाठक, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्रा, आदि ने होटल एसोसिएशन के होली मिलन कार्यक्रम की सराहना करते हुए जमकर प्रशंसा की, तो वही रंगारंग कार्यक्रमों में फूलों की होली बच्चों के सांस्कृतिक प्रोग्राम मनमोहक रहे, महामंत्री राजकुमार भग़क्तानी ने होली मिलन कार्यक्रम में होटल रेस्टोरेंट व्यवसाईयों द्वारा लगाए गए स्टालो की प्रशंसा करते हुए स्मृति चिन्ह देकर आभार व्यक्त किया, का० अध्यक्ष श्यामलाल मूलचंदानी तथा कोषाध्यक्ष सरदार इंद्रजीत सिंह ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए कार्यक्रम को गौरवशाली बनाने पर हुए उन्हें धन्यवाद कहा, कार्यक्रम में मुख्य रूप से अंकुश खन्ना प्रवीण अग्रवाल गोपी श्रीवास्तव अमित गुप्ता वीरेंद्र दुबे सिमरनजीत सिंह चंद्रेश दीक्षित अभिषेक गुप्ता पी एस पांडे आशीष चौधरी संजय उपाध्याय समर्थ साहू आदि बड़ी संख्या में होटल रेस्टोरेंट व्यवसाई मौजूद रहे
