सेंट्रल स्टेशन का निरीक्षण करने पहुचे RPF कंपनी कमांडर विजय प्रकाश पंडित

 

सेंट्रल स्टेशन पर सुविधाओं का जायजा लेने के लिए रविवार को सुबह आरपीएफ कंपनी कमांडर ने निरीक्षण किया। कंपनी कमांडर विजय प्रकाश पंडित ने स्टेशन प्लेटफार्मों व स्टेशन आउटर पर अवैध वेंडरों पर लगाम लगाने की बात कही कंपनी कमांडर ने कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्मों और स्टेशन के आउटर का जीआरपी संयुक्त टीम के साथ निरीक्षण किया।इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया और आवश्यक निर्देश दिए। यह निरीक्षण स्टेशन की सुरक्षा और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए किया गया है। इस दौरान आरपीएफ पोस्ट प्रभारी बीपी सिंह, जीआरपी थाना प्रभारी ओम नारायण सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *