कानपुर
कानपुर के थाना रेलबाजार इलाके में स्थित सेंट्रल स्टेशन साइड पर आक्रोशित भाजपाइयों ने नारेबाजी शुरू कर दी।
नारे बाजी कर रहे भारतीय जनता पार्टी छावनी मंडल अध्यक्ष सुमित तिवारी बताया कि बीते रविवार को प्रदेश के मुख्य योगी आदित्य नाथ बिठूर महोत्सव कार्यक्रम समापन में शिरकत करने आए थे जिसको लेकर शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने नेताओं के साथ प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्य नाथ के साथ स्वागत होल्डिंग बैनर लगाए थे।अराजक तत्वों द्वारा माहौल खराब करने के उद्देश्य से होर्डिंग बैनर पोस्टर फाड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया।जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है
घटना की जानकारी शीर्ष पदाधिकारियों को अवगत करा कर थाना रेलबाजार में लिखित शिकायत की थाना रेलबाजार अध्यक्ष ने शिकायत लेकर आक्रोशित कार्यकर्ताओं को शांत कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने की बात कही है।
