कानपुर 24 मार्च 2025

कानपुर महानगर। प्रदेश के उत्थान, उन्नति एवं जनकल्याण के लिए समर्पित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के सफलतापूर्वक 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा क्षेत्रीय मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री प्रकाश पाल ने की, जिसमें क्षेत्रीय पदाधिकारी एवं मॉनिटरिंग टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री प्रकाश पाल ने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश संगठन द्वारा 24 मार्च से 14 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और उपलब्धियों को जनता तक पहुँचाया जाएगा।

*विशेष अभियान के अंतर्गत प्रमुख कार्यक्रम:*

प्रेस वार्ता (25 व 27 मार्च 2025):

 

25 मार्च: सभी जिला मुख्यालयों पर भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेस वार्ता करेंगे और सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करेंगे।

27 मार्च: कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की सभी 52 विधानसभाओं में जनप्रतिनिधिगण प्रेस वार्ता करेंगे।

*योजनाओं की प्रदर्शनी एवं लाभार्थी मिलन (25-27 मार्च 2025):*

सरकार द्वारा आयोजित “लाभार्थी मिलन,” “वन जिला, वन प्रोडक्ट स्टॉल,” निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा एवं योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिससे आमजन को सरकार की योजनाओं की जानकारी मिलेगी।

 

*घर-घर संपर्क अभियान (28-30 मार्च 2025):*

 

28, 29 व 30 मार्च को भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर सरकार की 8 वर्षों की उपलब्धियों को आमजन तक पहुँचाएंगे।

 

*मन की बात कार्यक्रम (30 मार्च 2025):*

 

30 मार्च को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता बूथों पर जाकर सुनेंगे और इसके उपरांत पुनः घर-घर संपर्क अभियान में सम्मिलित होंगे।

 

*विकास गोष्ठी एवं अन्य कार्यक्रम (14 अप्रैल तक):*

 

*विधानसभा स्तर पर विकास गोष्ठी*

 

*जिला स्तर पर बाइक रैली एवं प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन*

 

*जिला स्तर पर महिला जनसंपर्क अभियान*

 

*ग्राम व वार्ड स्तर पर संपर्क कार्यक्रम*

 

*भाजपा स्थापना दिवस (6 अप्रैल 2025):*

6 अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस मनाया जाएगा और इसी दिन घर-घर संपर्क अभियान का दूसरा चरण प्रारंभ होगा।

14 अप्रैल को सभी बूथों पर डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें बाबा साहब को श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे और उनके विचारों पर गोष्ठी का आयोजन होगा।

बैठक में भाजपा महिला आयोग की सदस्य एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनीता गुप्ता, पूनम द्विवेदी, पवन प्रताप सिंह, सुनील तिवारी आलोक शुक्ला वीरेंद्र तिवारी पवन पांडे सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अनूप अवस्थी

क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *