कानपुर
दिनांक 24-25.03.2025 की रात्रि में धीरज तिवारी पुत्र सुखदेव तिवारी निवासी याकुबपुर, कल्यानपुर खुर्द एवं उनकी पत्नी ने थाना आकर पड़ोसी से मारपीट की सूचना दी। पुलिस ने तत्काल चिकित्सकीय परीक्षण कराया और मौके पर जांच की, लेकिन कोई घायल नहीं मिला।
प्रातः सूचना मिली कि राजेश सिंह पुत्र गंगा सिंह निवासी 51ए, कल्यानपुर इस झगड़े में घायल होकर हैल्प मेडिकल सेंटर में भर्ती थे। जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर जांच जारी है। टीमें गठित की गई है एवं संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है अन्य नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
