कानपुर ब्रेकिंग

 

नौबस्ता फ्लाईओवर पर ट्राले की टक्कर से ट्रक पलटा, कंडक्टर घायल

 

नौबस्ता फ्लाईओवर पर ट्राले की टक्कर से टोस्ट लदा ट्रक पलट गया। उज्जैन से टोस्ट लोड कर कानपुर आ रहे ट्रक को सोमवार देर रात पीछे से आ रहे ट्राले ने टक्कर मार दी, जिससे अनियंत्रित होकर वह बीच सड़क पर पलट गया। टक्कर के बाद ट्राले का चालक फरार हो गया हालांकि बाद में वह पुलिस के समक्ष उपस्थित हो गया। वहीं पलटे पड़े ट्रक के चालक और क्लीनर गाड़ी में फंस गए जिन्हें बाद में राहगीरों की मदद से शीशा तोड़ कर निकाला गया। घटना में क्लीनर के दोनों पैरों में चोट आई है जिसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे के बाद हाइवे पर भीषण जाम लग गया और पुलिस कर्मियों ने देर रात तक गाड़ियों को क्रेन की मदद से किनारे लगवाकर जाम खुलवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *