पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर के 4वें स्थापना दिवस पर जनप्रतिनिधि विधायक श्री राहुल बच्चा जी की उपस्थिति में @dcpwkanpur श्रीमती आरती सिंह द्वारा नागरिकों के साथ गोष्ठी की गई। जनसुरक्षा, अपराध नियंत्रण व पुलिस सुधारों पर विशेष चर्चा हुई। “ऑपरेशन त्रिनेत्र” में सीसीटीवी स्थापित करवाकर शहर की सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने वाले व्यापारियों व संभ्रांत व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।श्रेष्ठ कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।नागरिकों व पुलिस के बीच सहयोग व विश्वास को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम, एसीपी कल्यानपुर, बिल्हौर, पनकी व जोन के समस्त थाना प्रभारी उपस्थित रहे।
2025-03-25
