कानपुर में नगर निगम ने नवीन मार्केट की 7 दुकानों को किया सीज बताया गया कि कर बकाया होने के चलते नगर आयुक्त के आदेश पर हुई उक्त कार्रवाई मंगलवार को कानपुर के व्यस्त इलाके नवीन मार्केट में नगर निगम का दस्ता जब सुबह पहुंचा और दुकानों के बाहर सीज की कार्रवाई की गई तो वहां खलबली मच गई जानकारी करने पर नगर निगम द्वारा बताया गया की बकाया होने की वजह से नगर आयुक्त के आदेश पर 7 दुकानों को सीज किया गया है जिसके चलते कार्रवाई की गई है इसके पहले भी कई बार नोटिस दी जा चुकी है परंतु दुकानदारों ने लापरवाही करते हुए नगर निगम में कर जमा नही किया जिसकी वजह से नगर आयुक्त के आदेश पर मंगलवार को सात दुकानों पर सीज की कार्रवाई की गई आगे अगर दुकानदार कर जमा कर देते हैं तो नगर आयुक्त के आदेश पर दुकानों की फिर से बहाली कर दी जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *