कमिश्नरेट कानपुर नगर के अंतर्गत चलाए जा रहे हैं साइबर अपराध सुरक्षा एवं बचाव जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत आज *थाना जाजमऊ* में साइबर जागरूकता टीम कानपुर से का0 मो0 अकरम के साथ साइबर अपराध संबंधित जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत लोगों इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के बीच जागरूकता पैदा करने और उन्हें साइबर धोखाधड़ी एवं साइबर अपराधों के खिलाफ सुरक्षित एवं संवेदनशील बनाने के लिए, जागरूक किया गया जिसमें साइबर अपराधों और उनके निवारक उपायों के बारे में जागरूक करने के लिए, सुझाए गए विषयों पर थाना स्तर पर साइबर जागरूकता के संबंध में बताया गया जिसमें
1. साइबर अपराध और सुरक्षा
2. दैनिक जीवन में साइबर अपराध
3. सामाजिक नेटवर्क वाट्सअप आदि का परिचय
4. इलैक्ट्रॉनिक भुगतान और सुरक्षा उपाय
बीमा चौराहा लोगो को बताया गया इंटरनेट हमारे दैनिक जीवन का एक अभिन्न अंग बन गया है। इसने हमारे आपस में संवाद करने, मित्र बनाने, नई सूचना (अपडेट) साझा करने, खेल (गेम) खेलने और खरीदारी करने के तरीके को बदल दिया है। यह हमारे दैनिक जीवन के अधिकांश पहलुओं को प्रभावित कर रहा है। साइबर अपराधों की रोकथाम पर जानकारी के प्रचार प्रसार पम्पलेट दिए गए
साइबरस्पेस हमें वस्तुतः विश्व भर के करोड़ों ऑनलाइन उपयोगकर्ताओं से जोड़ता है। साइबरस्पेस के बढ़ते उपयोग के साथ, विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों के खिलाफ साइबर अपराध जैसे साइबर स्टाकिंग, साइबर बुलिंग, साइबर उत्पीड़न, बालक अश्लील चलचित्र ( चाइल्ड पोर्नोग्राफी), बलात्कार सामग्री आदि भी तेजी से बढ़ रहे हैं। ऑनलाइन दुनिया में सुरक्षित रहने के लिए, साइबर की कुछ सुरक्षित प्रथाओं का पालन करना महत्वपूर्ण है जो हमारे ऑनलाइन अनुभव को और उपयोगी एवं परिणामात्मक बनाने में मदद कर सकते हैं
2025-03-26
