अधिवक्ता की हत्या पर आक्रोश, बार और लॉयर्स एसोसिएशन ने किया दो दिन की हड़ताल का ऐलान
कल्याणपुर में अधिवक्ता राजेश सिंह की हत्या के बाद कचहरी मेें वकीलों में आक्रोश देखा जा रहा है. इसको लेकर बुधवार को कचहरी परिसर में बार और लॉयर्स पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई.इस बैठक में कहा गया कि अधिवक्ताओं के खिलाफ होने वाली घटनाओं में लगातार बढ़त देखी जा रही है. इसको लेकर अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि कल्याणपुर थानाक्षेत्र में जिस तरह से अधिवक्ता राजेश सिंह की पीट-पीटकर हत्या की गई, वह हमलावरों की दबंगाई को दर्शाता है.बैठक में इस बात का फैसला लिया गया कि 27 और 29 मार्च को कचहरी में अधिवक्ता हड़ताल पर रहेंगे. बुधवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया जाएगा.इस दौरान अगर कोई संतोषजनक आश्वासन नहीं मिलता है तो हड़ताल को अनिश्चितकालीन भी किया जा सकता है.
