स्मार्ट सिटी की तर्ज पर कानपुर शहर की पार्किंग भी होगी स्मार्ट

पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शहर की तीन जगहों को किया गया चिन्हित.
वाहन स्वामियों की सहूलियत के लिए नगर निगम द्वारा मोबाइल एप्लीकेशन किया जाएगा जारी.
स्मार्ट सिटी कानपुर की सबसे बड़ी जटिल समस्या ट्रैफिक जाम की समस्या मानी जा रही है जिसे लेकर लगातार प्रशासन इसे सुधारने में लगा हुआ है. इससे पहले नगर निगम द्वारा संचालित हो रहे शहर के करीब 42 में से 40 पार्किंग ठेकों को निरस्त किए जाने के बाद अब नगर निगम और कानपुर की ट्रैफिक पुलिस के आला अधिकारी आपस मे बैठक कर इस समस्या से निस्तारण के लिए शहर में स्मार्ट पार्किंग निर्माण की रणनीति बना रहे है. ये स्मार्ट पार्किंग अपने नाम की तरह ही स्मार्ट होगी. जहां पर ऑटोमैटिक सिंगल्स और सेंसर्स से लैस पार्किंग सुविधाएं मौजूद रहेंगी. इस स्मार्ट पार्किंग के लिए नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस द्वारा शहर के 42 स्थानों को चिन्हित भी कर लिया गया है पायलट प्रोजेक्ट के रूप में सबसे पहले इस पार्किंग को सागर मार्केट, रीजेंसी हॉस्पिटल, कारगिल पार्क में बनाया जाएगा वाहन स्वामियों को किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो इसके लिए नगर निगम द्वारा एक मोबाइल एप्लीकेशन भी जारी की जाएगी जिसके जरिए वाहन स्वामी अपने वाहनों को इस पार्किंग में सुव्यवस्थित रुप से पार्क कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *