15 लाभार्थियों को भेंट की आवास की चाभी

जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने एनआईसी में 15 लाभार्थियों को भेंट की आवास की चाभी
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण व मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत जनपद में 1015 लाभार्थियों को भेंट की गई आवास चाभी
कानपुर देहात 1 सितम्बर 2021
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण व मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत जनपद में निर्मित आवास योजना के लाभार्थियों को चाभी वितरण का आयोजन जनपद स्तर पर एनआईसी कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह व मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 15 लाभार्थियों को आवास की चाभी भेंट की गयी। हर ब्लाक में 100-100 लाभार्थियों को आवास की चाभी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों द्वारा भेंट की गयी। लखनऊ से वीडियो कान्फ्रेसिंग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण व मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने वार्ता की व आवास की चाभी भेंट की।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि ‘‘आज जनपद में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण व मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत जनपद 1015 लाभार्थियों को आवास की चाभी भेंट की गई। शासन का उद्देश्य है कि व्यक्ति के जीवन में रोजी, रोटी और मकान की समस्या न रहे इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण व मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत लाभार्थियों को मदद पहुंचाने का संकल्प लिया है‘‘। इसी के तहत हर जनपद में आज के दिन लाभार्थियों को मकान की चाभी सौंप कर उनको लाभान्वित किया जा रहा है। कानपुर देहात जनपद में भी लाभार्थियों को चाभी सौंपते हुए जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी अत्यन्त प्रसन्न नजर आये। इस मौके पर ग्राम्य विकास अधिकारी दिनेश यादव आदि अधिकारीगण व लाभार्थीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *