*आज दिनांक 26.03.2025 को श्रीमान पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा थाना हरवंशमोहाल अंतर्गत स्थित होटलों व ढाबों का निरीक्षण किया गया व संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए*

होटलों का रजिस्ट्रेशन और दस्तावेज़ों की जांच सभी होटलों के लाइसेंस, रजिस्टर और आईडी वेरिफिकेशन प्रक्रिया को परखा गया।

सीसीटीवी कैमरों की स्थिति होटलों में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली को जांचा गया और होटल प्रबंधकों को 24×7 कैमरे चालू रखने के निर्देश दिए गए।

 

सुरक्षा मानकों का पालन होटलों में सुरक्षा उपायों जैसे फायर सेफ्टी, इमरजेंसी एक्जिट और गेस्ट एंट्री सिस्टम की जांच की गई।

होटल स्टाफ को दिशा-निर्देश होटल प्रबंधन और कर्मचारियों को सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने और पुलिस को किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने के निर्देश दिए गए।

 

पार्किंग व्यवस्था में सुधार: होटल और ढाबा संचालकों को अपने प्रतिष्ठानों के बाहर उचित पार्किंग की व्यवस्था करने के लिए कहा गया, ताकि सड़क पर यातायात बाधित न हो।

शराब के सेवन पर रोक: सार्वजनिक स्थानों पर शराब के सेवन को सख्ती से प्रतिबंधित करने और इस नियम का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *