कानपुर

 

आज ई-लाटरी के द्वितीय चरण को नवीन सभागार, सरसैया घाट में जिलाधिकारी महोदय श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सकुशल सम्पन्न कराया गया। द्वितीय चरण के ई-लाटरी हेतु जनपद में कुल 51 दुकानों में से 39 दुकानों पर 505 आवेदन प्राप्त हुये। देशी शराब की 28 दुकानों पर कुल 443, कम्पोजिट दुकान के 3 दुकानों पर 46, मॉडल शॉप की 2 दुकानों पर 6 तथा भांग की 6 दुकानों पर 10 आवेदन प्राप्त हुये। आई०आई०टी०, कानपुर तथा आई०ई०टी० लखनऊ के द्वारा डेवलप की गयी सॉफ्टवेयर प्रोग्राम जोकि प्राब्लिटी पर आधारित है, के द्वारा ई-लाटरी निर्धारित समय स्लॉट 10:00-11:45 बजे के मध्य सिमुलेशन तथा रैण्डमाइजेशन प्रक्रिया द्वारा सकुशल सम्पन्न कराया गया। देशी शराब की 28, कम्पोजिट शॉप की 3, मॉडल शॉप की 2 तथा भांग की 6 दुकानों को सफल आवेदकों को आवंटित किया गया। सफल आवंटियों को 03 कार्यदिवस में निर्धारित बेसिक लाइसेंस फीस / लाइसेंस फीस ऑनलाइन चालान के माध्यम से जमा करना है। अवशेष 12 दुकानों का व्यवस्थापन तृतीय चरण की ई-लाटरी के माध्यम से सम्पादित किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *