कानपुर नगर
अधिवक्ता की हत्या के विरोध में कानपुर कचहरी में हड़ताल जारी
कानपुर जिलाधिकारी से कानपुर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने करी मुलाकात, एक करोड़ के मुआवजे की मांग
मुख्यमंत्री तक उनकी मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
कानपुर के कल्याणपुर थाना अंतर्गत अधिवक्ता की कार हटाने के विरोध में लाठी डंडों से पीट कर हत्या कर दी गई थी, जिसके विरोध स्वरूप कानपुर कचहरी में बार और लायर्स एसोसिएशन के समर्थन के बाद सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे, अधिवक्ता के हत्यारों में प्रमुख आरोपी दिव्यांग को सपत्नीक कल ही पुलिस ने पकड़ कर जेल भेज दिया था । आज इसी मामले को लेकर कानपुर बार और लायर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कानपुर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक ज्ञापन प्रेषित करते हुए अधिवक्ता के पीड़ित परिवार के लिए एक करोड़ के मुआवजे की मांग करी है ।
जैसा कि आप को एबीसी न्यूज के माध्यम से पता लग चुका है कि कल्याणपुर खुर्द निवासी 38 वर्षीय अधिवक्ता राजेश सिंह की उन्हीं के घर से कुछ दूरी पर सड़क से कार हटाने को लेकर हुए विवाद में बैसाखी से सर पर वार कर हत्या कर दी गई थी जिसमें आरोपी धीरज तिवारी और उसको हत्या के लिए उकसाने में उसकी पत्नी ज्योति को कानपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था । अधिवक्ता की हत्या के चलते कानपुर बार एसोसिएशन और दी लायर्स एसोसिएशन के संयुक्त फैसले से कानपुर कचहरी में तत्काल हो हड़ताल की घोषणा कर दी गई थी जो आज भी जारी रही । जिला जज से इस मामले में मिल कर अधिवक्ताओं ने पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद के लिए सहयोग मांगा जिस पर जिला जज ने अपनी तरफ से 5 हजार रुपए की मदद करते हुए कहा कि शासन से पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करवाई जाएगी । कानपुर जिलाधिकारी ने भी पीड़ित अधिवक्ता के परिवार को 5 हजार की आर्थिक मदद अपनी तरफ से देते हुए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ तक इस मामले को पहुंचने और पीड़ित परिवार की मदद करने का आश्वासन दिया है । वहीं कानपुर बार एसोसिएशन एवं दि लायर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी द्वारा संयुक्त निर्णय लिया गया है कि मृतक अधिवक्ता के परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता हेतु समस्त अधिवक्ताओ के सहयोग की अत्यन्त आवश्यकता है इसलिए सभी अधिवक्ताओं से अपेक्षा की जाती है कि ज्यादा से ज्यादा अधिवक्तागण मृतक अधिवक्ता के परिवार को सहायता पहुँचाने में अपना सहयोग देने की कृपा करें और बार एसोसिएशन अथवा दि लायर्स एसोसिएशन में अपनी सहयोग राशि देकर रसीद प्राप्त कर लें ।
