उत्तर प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर हम अपनी विधानसभा की एवं कानपुर की समस्त जनता की तरफ से मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी और आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को बहुत बहुत बधाई देते हैं और बधाई इसलिए भी भी देते हैं की उन्होंने गोविंदनगर विधानसभा क्षेत्र में विकास की गंगा का आशीर्वाद देकर के जनता को बडा राहत दिया है। पार्को का सुंदरीकरण, पार्को का डेवलपमेंट, सीवर, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा हर क्षेत्र में माननीय मुख्यमंत्री जी ने उत्तर प्रदेश सरकार के नाते और माननीय प्रधानमंत्री जी ने और केंद्र सरकार के नाते से जो भी जनता के लिए मेरे द्वारा आग्रह किया गया उसको पूर्ण करने का काम किया है।

1. मै हर्ष के साथ बताना चाहता हूँ कि, मरियमपुर के पास वाले चैराहे से एक एलिवेटेड सड़क आगे नंदलाल चैराहे के पार पराग डेरी के आगे हैाइवे से जोड़ने की लगभग सैद्धांतिक मंजूरी माननीय मुख्यमंत्री जी ने मेरे आग्रह को स्वीकार करते हुए दे दी है इसके लिए मैं मुख्यमंत्री जी का पुनः आभार व्यक्त करता हूँ।

2. छठी मैया के पूजन के लिए मेरे क्षेत्र की सी.टी.आई. वाली तीन किलोमीटर लंबी नहर को माननीय नगर विकास मंत्री जी ने आशीर्वाद के रूप में रू. 17,00,00,000 के कुल प्रोजेक्ट में रू. 7,00,00,000 दे दिया है, जिसका शिलान्यास करके तुरंत काम प्रारंभ कराया जा रहा है। जिससे छठी मईया के पूरे कानपुर के भक्तों को शुद्ध जल में पूजन का सुन्दर अवसर उपलब्ध हो जाएगा।

3. पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए 400 से अधिक समरसेबिल लगा कर के लोगों को घर-घर पानी देने का अभियान युद्ध स्तर पे चलाया जा रहा है, जो निरंतर जारी रहेगा। पेयजल समस्या से पूर्ण रूप से मुक्त उत्तर प्रदेश की पहली विधानसभा गोविन्द नगर विधानसभा बनाई।

4. पनकी पावर प्रोजेक्ट से बिजली की सप्लाई का लाभ मेरी विधानसभा को सर्वाधिक होगा।

5. एक एंट्री गेट कानपुर आगमन के लिए पनकी पडाव के आगे बना करके विजयनगर तक खूबसूरत शहर में खूबसूरत एंट्री शहर में आने के लिए बनाई जायेगी उसकी भी संतुति हो गई।

6. छह-छह ओवरब्रिज (पुल) विधानसभा क्षेत्र में बनाकर जनता को समर्पित किये है और सातवाँ दादनगर समानांतर पुल भी छह महीने के अंदर जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।

7. मा. मोदी जी का धन्यवाद देता हूँ की, उन्होंने होजरी के लिए 128 फ्लैटेड फैक्टरी मेरी विधानसभा में मेरे आग्रह को स्वीकार करते हुए लगाई है जिससे लोगों को रोजगार मिलेगा और नौकरी के नए रास्ते खुलेंगे। वह प्रोजेक्ट भी इसी वर्ष 2025 में जनता को समर्पित करेंगे।

8. कक्षा पांच तक की बच्चियों के लिए प्राथमिक कन्या विद्यालय शास्त्री नगर को गोद लिया जिसको हाईटेक विद्यालय बना करके आई.आई.टी. के सहयोग से स्मार्ट क्लास के एसी रूम में बैठालकर उच्चकोटी की शिक्षा दिलाकर तकनीक से उनको जोड़ करके गरीबों/जरूरतमंदों के बच्चों, बेटियों को आज के कॉम्पटेटिव युग में शिक्षित कर उनके पैरों पर खड़ा करेंगे।

9. हमारी विधानसभा में सात प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं सातों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को एक एक व्यक्ति को गोद दिया है। सातों में हर प्रकार की व्यवस्था, पेयजल, बैठने की साफ सफाई सम्पूर्ण करा ली है। जिसमें प्राइवेट डॉक्टर्स से समाज सेवा में सेवाएं लेकर के गरीब लोगों को स्वास्थ्य के लिए ओ.पी.डी. देने की व्यवस्था शुरू कराने जा रहे है।

10. पनकी पड़ाव पर एक ओवरब्रिज भी सैंक्शन कराया है, जिसका शीघ्र ही निर्माण प्रारंभ कराया जाएगा। इसके साथ ही मा. मुख्यमंत्री जी ने पनकीधाम रेलवे स्टेशन के ऊपर एक समानांतर पुल की और मांग की है। मुझे भरोसा है कि मेरे मुख्यमंत्री जी उस पर भी अपनी कृपा करेंगे।

 

 

कुछ और बिंदुवार जो निम्न है-

11. दिव्यांगजनों को ट्राई साईकल, मोटराइज्ड, साईकल और अन्य उपकरण लगभग प्रत्येक माह बांटने का काम अपनी विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री जी के आशीर्वाद से करता हूँ।

12. मेरे क्षेत्र में नगरी आवास, निशुल्क आवास दिलाने का काम, जिला उद्योग केंद्र से घरेलू महिलाओं को रोजगार दिलाने का काम तथा एम.एस.एम.ई. के माध्यम से युवा लोगों को भी रोजगार दिलाने का काम लगातार योगी जी की कृपा से तेजी से करा रहा हूँ।

13. रोजगार में नौकरियों के मेले में नौकरियों के लिए प्रति माह लगने वाले मेले के माध्यम से अभी तक लगभग साढ़े 8000 नौजवानों को उनकी योग्यता के अनुसार नौकरी लगवाने का भी काम किया गया।

14. कन्याओं को सी.एस.आर. फंड से स्कूल जाने के लिए शिक्षा के लिए साइकिल वितरित करने का भी काम किया।

15. आयुष्मान कार्ड को बनवाने में भी बड़ी मदद गरीबों जरूरतमंदों की कर रहा हूं।

16. मलिन बस्तियों को भी डेवलप करने के लिए मा. मुख्यमंत्री और विकसित योजना के अंतर्गत बस्तियों को भी तेजी से डेवलप्ड कराने का काम किया जा रहा है, जिसका लक्ष्य 2026 तक पूरा कर लेना है।

17. श्रम विभाग के द्वारा उनके कामगारों के लेबर कार्ड बनवाकर उनको भी आयुष्मान के योजना से जोड़कर तथा उनकी बच्चियों की शादी के लिए और शिक्षा के लिए धन आदि दिलवाकर उनकी मदद करने का काम भी योगी जी की कृपा से बहुत तेजी से मैं अपने क्षेत्र में कर रहा हूँ।

 

ये सब कार्य उत्तर प्रदेश सरकार के आठ वर्ष के कालखंड में मा. योगी जी की कृपा से गोविंदनगर विधानसभा क्षेत्र में पूर्ण हुए हैं। हमारे क्षेत्र में अद्वितीय विकास के लिए मैं माननीय मोदी जी और योगी जी को पुनः बहुत बहुत धन्यवाद देता हूँ, और उनका अभार व्यक्त करता हूँ।

विपिन दुबे विधानसभा कार्यालय प्रभारी

दिनांकः 27/03/2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *