कानपुर नगर

 

अन्तर्राज्जीय गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार, पांच अन्य की तलाश जारी, 4 करोड़ की निकिल की चोरी में माल समेत हिसार हरियाणा से धरे गए शातिर

 

पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर ने आज पुलिस सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि बीते कुछ दिनों पूर्व पनकी के लॉजिस्टिक पार्क से लगभग 4 करोड़ कीमत की निकिल चोरी में 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से चोरी का माल भी बरामद कर लिया गया है ।

 

कानपुर के पनकी थाना प्रभारी निरीक्षक मानवेन्द्र सिंह व उनकी टीम ने बीते कुछ दिनों पूर्व हुई चार करोड़ की निकिल का सफल अनावरण करते हुए आज पुलिस सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में डीसीपी पश्चिम आरती सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि पनकी थानाक्षेत्र के लॉजिस्टिक पार्क से चोरी गई लगभग चार करोड़ कीमत की निकिल प्लेटों की तलाश में कानपुर पुलिस की चार टीमों को लगाया गया था । जिसमें 280 कैमरों की मदद से और सर्विलांस टीम की सहायता से कानपुर पुलिस इन शातिर अंतरराज्यीय चोरों तक पहुंच सकी । इस गिरोह के पांच शातिरों अभियुक्त 49 वर्षीय कृष्ण सिंह निवासी जिला भिवानी हरियाणा,

50 वर्षीय ईश्वर सिंह निवासी जिला हिसार, 30 वर्षीय राजकुमार निवासी जिला भिवानी हरियाणा, 49 वर्षीय विनय शुक्ला निवासी सोनिया विहार दिल्ली, सुमित उर्फ मित्ती निवासी जिला रोहतक को महम चीनी मिल अण्डर पास के पास से सर्विस लाइन थाना क्षेत्र महम जिला रोहतक से चोरी किये गये माल व बाहन के समेत गिरफ्तार किया गया है । इन अभियुक्तों से पूछताछ के बाद जानकारी में आए पांच अन्य अभियुक्तों

संदीप लोहार निवासी भैणी महाराजपुर थाना महम जिला रोहतक हरियाणा, मंदीप लोहार निवासी भैणी महाराजपुर थाना महम जिला रोहतक हरियाणा, काला लोहार निवासी भैणी महाराजपुर थाना महम जिला रोहतक हरियाणा, सोनू निवासी बादशाहपुर थाना हिसार जिला हिसार हरियाणा, व बादशाह निवासी ग्राम जतई थाना सदर जिला विभानी (हरियाणा) की गिरफ्तारी के नाम भी प्रकाश में आए है जिनको गिरफ्तार करने के प्रयास किये जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *