कानपुर

 

कानपुर में ईद की नमाज को लेकर ऑल इंडिया कौमी मशवरत कमेटी के अध्यक्ष ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि ईद की नमाज मस्जिदों में नहीं अदा की जा सकती। उनका कहना है की शरीयत के मुताबिक ईद की नमाज केवल ईदगाह में ही अदा की जाती है। उन्होंने कहा जिस तरह से यह रिवाज कानपुर में बीते 2 साल हुआ की ईदगाह के बाहर सड़क पर नमाज नहीं अदा करने दी गई। बल्कि ईदगाह कमेटी को ईद की नमाज दो बार में अदा करानी पड़ी। सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि यह रिवायत सालों साल से चली आ रही है और आधे घंटे में सड़क का रास्ता बंद होने से कुछ नहीं बिगड़ जाएगा। उन्होंने यहां तक सवाल उठाया कि जहां पर बड़ी ईदगाह के सामने बेमाझवर में आने-जाने के लिए सड़क बनी हुई है वह जमीन भी ईदगाह की दी हुई है तब जाकर सड़क बनी थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *