कानपुर कमिश्नरेट को 4 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कमिश्नरेट कानपुर द्धारा परिवार परामर्श केंद्र लगाया गया जहां पर पैनल के लोगों द्धारा शादी के बाद अनबन बनी रहे लोगों में समझौता कराया गया इस अवसर पर एडीसीपी अमिता सिंह ने बताया कि ये स्पेशल शिविर का आयोजन किया गया है जहां पर पैनल के प्रयासों से 9 में से 4 जोड़ों का समझौता कराकर उनको वापस घर भेज दिया गया है वहीं पैनल के सदस्य अभय मिश्रा ने बताया कि जो भी पति पत्नि के बीच विवाद होता है उसकी एप्लीकेशन पुलिस को जाती है पुलिस के द्धारा यहां समझौते के लिए भेजा जाता है इसके बाद हमारा काम होता है कि पति पत्नी के विवाद को खत्म कराकर उनका समझौता करा दिया जाए ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *