बंद मिलों के खंडहर Kanpur के माथे पर कलंक’, लोकसभा में बोले सांसद रमेश अवस्थी, मिलें खोलें या फिर बनाएं IT हब

 

सांसद रमेश अवस्थी ने एक बार फिर लोकसभा कानपुर की बंद मिलों का मुद्दा उठाया है,, लोकसभा में बोलते हुए सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि वर्तमान में कानपुर की आबादी 60 लाख से अधिक की है. कभी मैनचेस्टर आफ ईस्ट कहा जाने वाले कानपुर में एनटीसी और बीआईसी की एक दर्जन मिलें बंद पड़ी हैं. यह सभी मिलें अब खंडहर में तब्दील हो चुकी हैं.सांसद ने कहा कि मिलों के खंडहर कानपुरवासियों को चिढ़ाते हुए प्रतीत हेा रहे हैं. सांसद ने मिलों के खंडहर को कानपुर के माथे पर कलंक बताते हुए कहा कि इसको लेकर अब कदम उठाने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि जो मिलें चालू हो सकती हैं, उन्हें जल्द से जल्द योजना बनाकर चालू कराया जाए. इसके अलावा जो मिलें नहीं चालू हो सकती हैं, वह पर योजना बनाकर या तो आईटी हब बनाया जाए या फिर रोजगार की स्कीम दी जाए, जिससे कानपुर युवाओं के लिए बेहतर ढंग और सही दिशा में काम और रोजगार मिले सके. इस दौरान उन्होंने लाल इमली के कर्मचारियेां का भी मुद्दा उठाया. सांसद रमेश अवस्थी ने लाल इमली कर्मचारियों का बकाया वेतन भी जल्द भुगतान कराने की मांग की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *