थाना कर्नलगंज
पुलिस ने चरस के साथ शरीफ को पकड़ा
कानपुर: थाना कर्नलगंज पुलिस ने देर रात एक अभियुक्त को स्कूटी में चरस रखकर बेचते हुए पकड़ा। छः पाइप वाली गली के पास पुलिस द्वारा की गई कारवाई में पकड़े गये अभियुक्त की पहचान छोटे मिया का हाता थाना कर्नलगंज निवासी शरीफ उर्फ लंगडा के रूप में हुई वह स्कूटी में चरस रखकर बेच रहा था। अभि0 के पास से पुलिस को 1170 ग्राम चरस तथा बेची गयी चरस के 150 रुपया बरामद हुये । अभि0 शरीफ उर्फ लंगडा थाना स्थानीय के टाप 10 चिन्हित अपराधी में से एक है। उस पर थाना कर्नलगंज में आठ मुकदमें हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसआई राममोहन, कां.नीरज कुमार और प्रदीप सिंह शामिल रहे।
