दिनांक 27 मार्च 2025
*सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव को भाजपा सरकार के मंत्री असंस्कारित टिप्पणी करके किस संस्कृति को बढ़ावा दे रहे हैं*
*अस्पतालों में दवाओ का अभाव लेकिन स्वास्थ्य मंत्री को बढ़ती गर्मी में जनता की समस्याओं पर ध्यान न देकर सपा के बढ़ते प्रभाव से खींसया रहे हैं*
*हाजी फजल महमूद*
कानपुर गुरुवार समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर बी एल ए आकंलन समिति की बैठक सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में सपा कार्यालय नवीन मार्केट में अपराह्न 3:00 बजे आरंभ हुई
बैठक का संचालन महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू ने किया
बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कहा कि सपा का बढ़ता हुआ प्रभाव देखकर भाजपा सरकार के मंत्री सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी पर अनर्गल असंस्कारित टिप्पणी अखिलेश के पेट में कीड़ा है कहके अपने गिरते जनाधार को देखकर खींझ मिटा रहे हैं जबकि अस्पतालों में पेट गैस हृदय बुखार की दवाओं का अभाव है उस पर ध्यान न देकर असंस्कारित बयानों से जनता को गुमराह कर रहे हैं
महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में आगे कहा कि सड़कों में गड्ढे बने हुए हैं 8 साल का विकास बता कर जनता को धोखा दे रहे हैं गंदगी से जनता परेशानी झेल रही है सफाई का ठेका कंपनियों को देकर सफाई कर्मचारियों के साथ अन्याय कर रहे हैं कर्मचारियों को पर्याप्त सुविधाए ना देकर कंपनियों को फायदा पहुंचाने का भाजपा ने ठेका ले लिया है
महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में कहा कि सड़कों पर देश में चार लाख से अधिक हादसे हो रहे हैं इसमें नौजवानों की जाने जा रही है शिक्षा में संस्कार पढ़ाने वालों को महत्व नहीं पाश्चात्य संस्कृति को बढ़ावा दिया जा रहा है जिसकी वजह से महानगर में 5 दर्जन से अधिक युवाओं ने एक माह में आत्महत्या करके परिवारों को झकझोर दिया है लेकिन भाजपा सरकार इस ओर ध्यान न देकर 8 साल के विकास की कथा सुनाकर गुमराह कर रही है सपा के सभी बी एल ए एवं पीडीए टीम के कार्यकर्ता ईद के बाद परिवारों के द्वार की तैयारी आरंभ करेंगे। ।
बैठक मे प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,प्रदेश सचिव के के शुक्ला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू ,महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर, रजत मिश्रा,अर्पित त्रिवेदी, अरमान खान, के के मिश्रा,मनोज चौरसिया,मुमताज मंसूरी, सुलेखा यादव,वंदना दिवाकर,पूजा यादव, सिंपल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।।
