उ०प्र० शासन के 08 वर्ष व भारत सरकार के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपरान्त दिनांक 27.03 2025 को विकास भवन सभागार में महिला सशक्तीकरण से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती प्रतिभा शुक्ला, मा० राज्यमंत्री, महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा की गयी साथ ही कार्यक्रम में श्रीमती प्रमिला पाण्डेय, मा० महापौर, श्रीमती स्वप्निल वरूण, मा० अध्यक्ष जिला पंचायत, श्रीमती नीलिमा कटियार, मा० विधायक कल्यानपुर, श्री सरोज कुरील, मा० विधायक घाटमपुर, श्रीमती अनीता गुप्ता, मा० सदस्य राज्य महिला आयोग, श्रीमती पूनम द्विवेदी, मा० सदस्य राज्य महिला आयोग, श्रीमती दीक्षा जैन, मुख्य विकास अधिकारी, श्री गजेन्द्र प्रताप सिंह, जिला विकास अधिकारी, श्री दुर्गेश प्रताप सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी, श्री जयदीप सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा भी प्रतिभागिता की गयी।

 

सर्वप्रथम मा० राज्यमंत्री, महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा विकास भवन में स्थापित की गयी मिशन शक्ति गैलरी का उद्घाटन किया गया, जिसका मा० मंत्री जी व अन्य उपस्थित मा० जनप्रतिनिधियों द्वारा सराहना की गयी। तदोपरान्त विकास भवन सभागार में कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गयी, जिसके उपरांत कार्यक्रम में मा० अतिथियों द्वारा अपने उ‌द्बोधन में उ०प्र० सरकार के 08 वर्ष व भारत सरकार के 10 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया गया तथा सरकार द्वारा चलायी जा रही महिला सुरक्षा, पोषण, स्वास्थ्य, आंगनवाड़ी, कन्या सुमंगला आदि योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत कराया गया।

 

कार्यक्रम की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा शुक्ला, मा० राज्यमंत्री, उ०प्र० द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत जनपद की 90 न्याय पंचायतों की एक-एक ग्राम पंचायत में ग्रामीण किशोरी क्लब का गठन किया गया, जिसमें किशोरियों की खेल प्रतिभा को बढाये जाने तथा मनोरंजन के उद्देश्य से खेल सामग्री तथा वाद्य यन्त्र वितरित किये जाने है, जिसका उद्घाटन करते हुए 05 किशोरियों को खेल सामग्री की किट उपलब्ध करायी गयी।

 

कार्यक्रम की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा शुक्ला, मा० राज्यमंत्री द्वारा अपने उद्बोधन में लोगों से अच्छे व सशक्त व संस्कारवान नागरिक बनने का आह्वान किया गया जिससे वर्तमान परिदृश्य में वृद्धाश्रमों की बढ़ रही जरूरतों में कमी आ सके, साथ ही वर्तमान सरकार द्वारा अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंचाये के बारे में अवगत कराया गया। महापौर श्रीमती प्रमिला पाण्डेय द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि वर्तमान सरकार द्वारा महिलओं के लिये इज्जतघर बनवाकर उनकी इज्जत बढ़ाने में अभूतपूर्व कार्य किया है तथा महिला शक्ति के रूप में देश की राष्ट्रपति, प्रदेश की राज्यपाल, शहर की महापौर व अन्य के रूप में महिलाओं के प्रतिनिधित्व को महिला सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

 

उक्त के साथ ही मा० अतिथियों द्वारा 05 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्तिपत्र वितरित किये गये, बाल सेवा योजना के अंतर्गत 05 लाभार्थियों को लैपटॉप वितरित किये गये, कन्या सुमंगला योजनांतर्गत 05 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया, स्वयं सहायता समूह की 10 महिलाओं को प्रमाण पत्र का वितरण प्रतीकात्मक रूप से किया गया। नून नदी की परिकल्पना को साकार करने में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सचिव व ग्राम प्रधान को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इसी दौरान मा० विधायक गोविन्द नगर की निधि से दिव्यांग महिला श्रीमती ममता पत्नी को टूई साइकिल का वितरण मा० राज्य मंत्री द्वारा मा० विधायकगणों की उपस्थिति में किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *