कानपुर 28 मार्च

 

आज दिल्ली में कानपुर लोकसभा सांसद श्री *रमेश अवस्थी* ने भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री *नरेंद्र मोदी* से भेंट की। इस मुलाकात में सांसद अवस्थी ने कानपुर के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

इस दौरान सांसद अवस्थी ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को सनातन नव गृहण के महानायक का एक विशेष मोमेंटो भेंट किया, साथ ही उन्होंने स्वयं द्वारा तैयार की गई मन की बात डायरी भी भेंट की।

मुलाकात के दौरान सांसद अवस्थी ने प्रधानमंत्री मोदी को कानपुर की बंद पड़ी मिलों की स्थिति और उनके पुनरुद्धार की संभावनाओं से अवगत कराया। इसके अलावा, उन्होंने अपने लोकसभा क्षेत्र से जुड़े अन्य प्रमुख विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की।

सांसद अवस्थी ने बताया कि जब 2014 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम की शुरुआत की थी, तब उन्होंने स्वच्छता के प्रति जागरूकता को विशेष प्राथमिकता दी थी। इसी प्रेरणा से सांसद अवस्थी ने भी स्वच्छता अभियान के तहत कई महत्वपूर्ण कार्य किए, जिनमें देश की पहली स्वच्छता जन जागरूकता यात्रा का नेतृत्व करना, स्वच्छता टोल फ्री नंबर की शुरुआत करना और अन्य विभिन्न अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाना शामिल है।

सांसद अवस्थी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी कानपुर के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उनके नेतृत्व में 2025 में कानपुर में कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की जाएंगी, जिससे शहर के नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा और कानपुर का तेजी से विकास सुनिश्चित होगा।

सांसद कार्यालय

कानपुर/दिल्ली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *