ऑल इंडिया वुमन्स कॉन्फ्रेस द्वारा नारी शक्ति सम्मान
कानपुर, दिनांक 28 मार्च को स्थानीय शास्त्री भवन ऑडिटोरियम खलासी लाइन कानपुर में ऑल इंडिया वूमेन कांफ्रेंस क्लब ब्रांच विष्णुपुरी के द्वारा आयोजित युवा नारी शक्ति सम्मान आयोजित हुआ जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि अंजलि विश्वकर्मा आईपीएस ऑफिसर एडिशनल डीसीपी कानपुर के कर कमलो द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि अंजलि विश्वकर्मा आईपीएस ने कहा कि युवा पीढ़ी नारी शक्ति को सम्मान देने से समाज में सकारात्मक बदलाव आते हैं और युवा पीढ़ी में आत्मविश्वास बढ़ता है वह सक्रिय नागरिक बनने के साथ राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान भी देते हैं । प्रेसिडेंट रश्मि गुप्ता ने बताया कि क्लब के द्वारा कानपुर की उभरती युवा नारी जिन्होंने अपने क्षेत्र में कोई ना कोई मुकाम स्थापित किया है उनका सम्मान हुआ जिससे उनका उत्साह वर्धन किया गया है जिससे कि वह अपने क्षेत्र में नव नारी की शक्ति का आगाज से नए आयाम स्थापित करेगी!इसी कड़ी में कानपुर की उभरती युवा शक्ति जिन्होंने कम उम्र में बड़े आयाम स्थापित किए हैं।क्लब द्वारा रोचना जी (लॉयर),डॉक्टर इरा गुप्ता,राधिका गुप्ता( इवेंट मैनेजर एंड कोरियोग्राफर )ऋतु प्रिया चौधरी (सीए ) आयुषी अग्रवाल(कादम्बरी ज्वैलर्स ) का सम्मान किया गया । इनके अलावा 15 युवा शक्ति का सम्मान किया गया!इसके साथ में नर सेवा नारायण सेवा श्रृंखला में एयर फोर्स हॉस्पिटल में जहां व्हील चेयर की जरूरत थी वहाँ पर 5 व्हील चेयर भी सदस्यओं के द्वारा दी गई।इस अवसर पर राधिका डांस अकैडमी के बच्चों के द्वारा रंगा रंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।मिस्टी ,अंजलि ,मोनिका के द्वारा नृत्य बेखौफ आजाद है कहना मुझे प्रस्तुत किया गया।मंच संचालन राधिका गुप्ता व रितु प्रिया चौधरी के द्वारा बड़े ही खास अंदाज में किया गया ।
सेक्रेटरी वीना पांडे ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया ।इस कार्यक्रम में अमिता मेहरोत्रा, शालिनी खन्ना, शोभा अग्निहोत्री ,ललित जैन, रजनी चौधरी,सीमा मित्तल,लता जायसवाल, छाया गुप्ता ,माया गुप्ता,नीति गोरे,बसंती गुप्ता ,अंजू गर्ग ,वंदना ,उषा गुप्ता उपस्थित रही ।
