कानपुर
कानपुर सेंट्रल गेट नंबर 2 पर स्टैंड पर गाड़ी खड़ी कर रहे वैन चालक को दबंगों ने जमकर पीटा
थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा सेटिंग गेटिंग करके थाने से छोड़ने का पीड़ित ने लगाया आरोप
आपको बता दे बाबू पुरवा के रहने वाले आरिफ हुसैन कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन गेट नंबर 2 पार्किंग में मारुति वैन गाड़ी खड़ी कर रहा था उसी समय अज्ञात दस से 15 लोग आ गए और आरिफ को लात घुसो से मारने पीटने लगें इसी बीच पीड़ित के ऊपर की जेब में रखें 1130 रुपए आरोपियों ने निकाल लिया जान बचाने के उद्देश्य से पीड़ित जीआरपी थाने में घुसकर गया परंतु पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं किया पीड़ित ने सीओ जीआरपी/कंट्रोल रूम जीआरपी /पुलिस को 112 नंबर पर फोन किया जिस पर 112 नंबर मौके पर आई परंतु मामला जीआरपी का होने के कारण वापस चली गई।सीओ जीआरपी ने थाना जीआरपी पुलिस कार्रवाई करने का निर्देश दिया सीओ के आदेश पर जीआरपी पुलिस ने तीन आरोपियों गिरफ्तार करके थाने लाई और सिटिंग गेटिंग करके सिपाही मोहम्मद आसिफ व दरोगा अनुज कुमार मिश्रा ने थाने से छोड़ दिया पीड़ित ने पुलिस कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसपी जीआरपी पुलिस महानिरीक्षक जीआरपी प्रयागराज को ट्विटर ईमेल डाक द्वारा प्रार्थना पत्रभेज कर की है।
