रेलवे प्रशासन ने स्कूलों में हो रही गर्मियों की छुट्टियों को मध्य नजर रखते हुए कानपुर से कई स्पेशल ट्रेनों को चालू करने का निर्णय लिया है और यह सभी ट्रेन आज से कल तक में शुरू हो जाएगी सेंट्रल स्टेशन पर भीड़ का दबाव बढ़ाने तथा यात्रियों को सुविधाएं मुहैया कराने के लिए रेल प्रशासन ने तरह-तरह की सुविधा यात्रियों को देने के लिए व्यवस्था की है प्लेटफार्म के टूटे-फूटे प्लेटफार्म को बनाने के साथ ही जगह-जगह उखड़े टाइल्स का पैच वर्क कराया जा रहा है। सेंट्रल स्टेशन से रोजाना गुजरने वाले लाखों यात्रियों के लिए पेयजल की व्यवस्था भी दुरुस्त की गई है सभी नलों में पेयजल की सप्लाई अच्छी हो इसका विशेष ध्यान रखा गया है साथ ही पेयजल के आसपास के क्षेत्र में किसी तरह की गंदगी ना हो इसके लिए कर्मचारियों की तैनाती की गई है। इस बात का भी रेल प्रशासन ने ध्यान रखा है कि स्टेशन पर आने जाने वाले यात्रियों को ट्रेनों की सही जानकारी उपलब्ध हो सके इसके लिए एलाउंसमेंट करने के साथ ही पूछताछ विभाग में कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित की गई है ताकि यात्रियों के आने और जाने में किसी तरह की कोई अव्यवस्था ना हो इसके लिए जीआरपी वह आर पी एफ को भी निर्देश जारी किए गए हैं कि यात्रियों को कोई समस्या ना हो रेल प्रशासन ने दिल्ली हावड़ा रूट पर चल रही नियमित एक्सप्रेस ट्रेनों में लंबी वेटिंग को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों को बिहार के स्टेशनों से दिल्ली वाया कानपुर चलने का फैसला किया है इन ट्रेनों में आज से ही यात्री अपनी सीटों का रिजर्वेशन करा सकेंगे यह स्पेशल शुरू होने से यात्रियों में भी खुशी की लहर है यात्रियों को यह एहसास हो रहा है कि अब उन्हें हफ्तों इंतजार नहीं करना पड़ेगा और अपने कार्य स्थल या अपने घरों को जाने के लिए तत्काल व्यवस्था हो सकेगी
2025-03-29
