कानपुर

 

कानपुर के बिधनू में ट्रक चालक के साथ जहर खुरानी का मामला सामने आया है। ट्रक चालक ने बिधनू पार्किंग में नाश्ता किया, जिसके बाद पतारा पार्किंग के पास पहुंचते ही बेहोश हो गया। ट्रक मालिक ने जीपीएस से ट्रक को पतारा पार्किंग में खड़ा देखा,तो साथी ट्रांसपोर्टर को ट्रक खड़ा होने की सूचना दी। जब वह मौके पर पहुंचा तो ट्रक चालक गाड़ी में बेहोश पड़ा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को पतारा सीएचसी पहुंचाया जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत में उर्सला अस्पताल रेफर कर दिया।

 

वी ओ – कानपुर के बर्रा का रहने वाले ट्रक मालिक श्री पाल ने बताया कि उनका ट्रक हमीरपुर के रहने वाले छंगा चलाते है। शनिवार को वह ट्रक कानपुर में खाली करके मोरंग लेने खदान जा रहे थे। तभी चालक ने बिधनू थाना क्षेत्र के नगर पुल के पास स्थित पार्किंग में नाश्ता किया, इस दौरान लगभग वहां पर 25 मिनट तक ट्रक खड़ा रहा। ट्रक चालक के पास लगभग तीस हजार रुपए थे। कुछ देर बाद उन्होंने जब जीपीएस देखा,तो ट्रक घाटमपुर थाना क्षेत्र के पतारा कस्बा स्थित पार्किंग के पास खड़ा हुआ था, इसके बाद उन्होंने चालक को कई बार फोन किया ,लेकिन उसका फोन नहीं उठा। जिस पर उन्होंने साथी ट्रांसपोर्टर पतारा कस्बा के रहने वाले मुस्तकीम को जानकारी दी। जब वह मौके पर पहुंचे,तो ट्रक चालक स्टेयरिंग में बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था। उन्होंने ट्रक मालिक समेत पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पतारा चौकी पुलिस ने चालक को पतारा सीएचसी पहुंचाया है। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत में चालक को कानपुर के उर्सला अस्पताल रेफर कर दिया। घाटमपुर थाने के क्राइम इंस्पेक्टर खुर्शीद अहमद ने बताया कि सूचना मिली थी, चालक को अस्पताल पहुंचाया गया है। घटनास्थल बिधनू थाना क्षेत्र का है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *