*अति महत्वपूर्ण आदेश*
जनता दर्शन की अवधि में जन सुनवाई के समय, अन्य माध्यमों एवं अनेक विद्यालयों के छात्र/छात्राओं के माध्यम से इस आशय की शिकायतें नियमित रूप से प्राप्त हो रही हैं कि उनको देय छात्रवृत्ति का आवेदन, उनके संस्थान द्वारा त्रुटिपूर्ण डाटा भरे जाने के कारण एवं संबंधित अधिकारियों को जानकारी होने पर भी उसका समुचित निराकरण न करने के फलस्वरूप उन्हें छात्रवृत्ति से वंचित होना पड़ रहा है, जिसके कारण उक्त छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक भविष्य अंधकारमय हो रहा है।
जनपद में प्राप्त उपर्युक्त विषयक शिकायतों की गम्भीरता से जांच करने, इस विषय में संबंधित संस्थाओं अथवा प्राधिकारियों के दायित्व निर्धारण करने एवं व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए मार्गदर्शक सिद्धांत पर सुझाव देने के लिये निम्नलिखित अधिकारियों की
एक समिति गठित की जाती है:-
1-श्री अविचल प्रताप सिंह, अपर नगर मजिस्ट्रेट (तृतीय), कानपुर नगर (मो0-9454416403)
2-श्री राजीव कुमार यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक (द्वितीय), कानपुर नगर (मो0-9555030136)
3-श्री विनय कुमार, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, कानपुर नगर (मो0-7827309546)
उपरोक्त समिति वर्ष 2024-2025 में प्राप्त होने वाली ऐसी शिकायतों, जो आईजीआरएस अथवा अन्य किसी भी माध्यम से प्राप्त हुई थी अन्यथा उनकी जांच अवधि में जनसामान्य के द्वारा प्रेषित की जाती है, उनका संज्ञान लेकर समस्याओं के निराकरण की कार्ययोजना तैयार करेगें तथा उपरोक्त कार्य में लापरवाही बरतने वाले संस्थाओं/अधिकारियों/ कार्मिकों को चिन्हित करते हुये कार्यवाही का प्रस्ताव प्रस्तुत करेगें।
उक्त समिति भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न हो, इसके लिये भी अपने बहुमूल्य सुझाव जांच आख्या के साथ दिनांक 20/4/2025 तक प्रस्तुत करना सुनिश्चित करेगी।
