आज 29मार्च
*भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष ने मन की बात की जूम मीटिंग की।*
आज भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कल 30 मार्च रविवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की होने वाली मन की बात की तैयारी के लिए जूम मीटिंग के माध्यम से जिले के पदाधिकारियों,मंडल अध्यक्षों,मंडल प्रभारियों,मन की बात के जिला संयोजक,व मंडल के मन की बात के संयोजकों को मन की बात सुनने का निर्देश दिया।
जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि कल 30 मार्च को भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर जिले के समस्त 1258 बूथों पर मन की बात का कार्यक्रम सुना जाएगा।