*ईद पर्व को लेकर मरकजी ईदगाह का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश*
दिनांक 29 मार्च 2025 को *पुलिस उपायुक्त सेंट्रल श्री दिनेश त्रिपाठी* द्वारा आगामी *ईद-उल-फितर पर्व* के दृष्टिगत थाना क्षेत्र बजरिया स्थित *मरकजी ईदगाह*(बेनाझाबर मार्ग) का निरीक्षण किया गया। इस दौरान ईदगाह परिसर एवं आस-पास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं का जायजा लिया तथा कमेटी पदाधिकारियों से वार्ता कर त्योहार को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु समुचित तैयारियों पर बल दिया।निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल, अपर पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक, सहायक पुलिस आयुक्त सीसामऊ सहित अन्य अधिकारी एवं इंज़ामिया कमेटी के सदस्यगण उपस्थित रहे।
