*पथ संचलन समारोह*
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,कृष्णा नगर, नगर कार्यवाह, राजेश कुमार गौड़ द्वारा संचालित नव वर्ष, वर्ष प्रतिपदा पर पथ संचलन के कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें परम पूजनीय डॉक्टर हेडगेवार का पूजन, अद्यसंचालक प्रणाम, गीत और प्रार्थना व कृष्णा नगर बस्ती में स्वयंसेवक द्वारा पथ संचलन निकला l बस्ती के लोगों ने पथ संचलन में फूलों से वर्षा करके सभी स्वयंसेवकों का स्वागत व अभिनन्दन किया l
कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर संघ चालक महेश सहसंचालक , विजय , जिला सह सेवा प्रमुख जितेंद्र वर्मा , बस्ती प्रमुख मन्नू भाटिया, शाखा कार्यवाह राम अवतार, जनार्दन , अशोक सिंह व नगर कार्यकारिणी सदस्य, सुनील , महेश , आशुतोष , सूरज( गैलेक्सी परिवार), सुमित , पार्षद वेद प्रकाश, पूर्व पार्षद,काशी प्रसाद मिश्रा , अमरीश जायसवाल, पूर्व डिप्टी मेयर एस.पी पांडे आदि सदस्य कार्यक्रम में सम्मिलित रहे l
