*आरएसएस के शताब्दी वर्ष से जुड़कर पी एम मोदी के आवाहन पर “स्वस्थ जीवन- खाये श्री अन्न” के नारे के साथ एक नये “श्री अन्न जागरूकता अभियान “की शुरुवात की*
*श्री अन्न के सेवन से होने वाले स्वास्थ्य लाभ को लोगो के न भूलने को लेकर संघ कार्यालय मे प्रान्त प्रचारक को श्री अन्न के ज्वार, बाजरा, मक्का व रागी का आटा की टोकरी भेट करने के उपरांत 11 परिवार को श्री अन्न की टोकरी भेट कर इसे खाने से होने वाले स्वास्थ्य लाभ व मोटापा कम करने के प्रति जागरूक किया*
*पी एम मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को श्री अन्न दिवस घोषित करने को लेकर राष्ट्रपति को भेजे गए ज्ञापन पर भी चर्चा हुई*
*भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र के नेतृत्व मे* राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष से जुड़कर पी एम नरेंद्र मोदी के आवाहन पर ” *स्वस्थ जीवन- खाये श्री अन्न* ” के नारे के साथ एक नये *”श्री अन्न जागरूकता अभियान* “की शुरुवात की गई|
श्री अन्न के सेवन से होने वाले स्वास्थ्य लाभ को लोगो के न भूलने को लेकर संघ कार्यालय, करवालो नगर मे *प्रान्त प्रचारक श्री राम जी* को श्री अन्न के ज्वार, बाजरा, मक्का व रागी का आटा की टोकरी भेट करने के उपरांत 11 परिवारो को श्री अन्न की टोकरी भेट कर इसे खाने से होने वाले स्वास्थ्य लाभ व मोटापा कम करने के प्रति जागरूक किया गया|
और साथ ही *प्रान्त प्रचारक श्री राम जी* से दुनिया के 72 देशो मे श्री अन्न मिलेट्स को पहुंचाने वाले पी एम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को श्री अन्न दिवस घोषित करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति को भेजे गए ज्ञापन पर भी चर्चा हुई |
