भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा क्षेत्रीय कमेटी

श्याम नगर स्थित भगवती गेस्ट हाउस में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा क्षेत्रीय कमेटी की परिचय बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, प्रदेश महामंत्री रामबाबू द्विवेदी, प्रदेश प्रभारी किसान मोर्चा प्रकाश पाल, कानपुर दक्षिण भाजपा की जिला अध्यक्ष डॉ बीना आर्या पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्रा आदि लोग सम्मिलित हुए। क्षेत्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा बालमुकुंद शुक्ला एवं कानपुर दक्षिण के जिला अध्यक्ष राजेश बाजपेई, अभिषेक पांडे मोनू द्वारा अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया। राजेश बाजपेई द्वारा चांदी का मुकुट, पगड़ी, स्मृति चिन्ह देकर अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया। कानपुर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष संदीप बाजपेई द्वारा 51 किलो की माला अंग वस्त्र देकर सभी अतिथियों का सम्मान किया गया। बैठक में कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी जिला अध्यक्ष सम्मिलित हुए। क्षेत्रीय कमेटी व प्रदेश कमेटी द्वारा सभी जिला अध्यक्षों को सम्मानित किया गया। किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा कि 2022 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। हम सभी लोगों को पार्टी की नीतियों, जन कल्याण की योजनाओं को ग्राम सभा ब्लॉकों में पहुंचाना है और सभी से अपील करनी है कि पुनः भारतीय जनता पार्टी को वोट देकर उत्तर प्रदेश मैं सरकार बनाएं। किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक 11 सितंबर व 12 सितंबर को चित्रकूट में कराए जाने की घोषणा की गई।
प्रदेश प्रभारी प्रकाश पाल ने सभी जिला अध्यक्षों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि किसान मोर्चा हर पदाधिकारी व कार्यकर्ता अभी से भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याण की नीतियों को लेकर आम जनमानस में प्रचार प्रसार करें।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष मनोज शुक्ला, अभिषेक पांडे मोनू, हर्ष प्रताप सिंह, राहुल सिंह चंदेल, अनुज दिक्षित, जिला अध्यक्ष उत्तर हर्षित बाजपेई, एके पांडे, प्रदीप बाजपेई, दीपक जादौन, विशाल पांडे कुणाल, अखिल तिवारी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *